Sant Gadge Baba Jayanti 2026 Quotes: भारत के महान संत गाडगे बाबा (Sant Gadge Baba) को अंधविश्वास से बर्बाद हुए समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. आज उनकी जयंती (Sant Gadge Baba Jayanti) मनाई जा रही है, अपने जीवन काल में उन्होंने सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने, शिक्षा और स्वच्छता संबंधी सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव सुरजी तालुका में एक धोबी परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम डेबूजी ढिंगराजी जानोरकर था. संत गाडगे बाबा जयंती के इस खास अवसर पर आप इन Messages के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Sant Gadge Baba Jayanti 2026 Quotes
"शिक्षा वह है जो हमें बंधनों से मुक्त करती है और हमें शांति, एकता और सद्भाव प्रदान करती है।" – संत गाडगे बाबा
"मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।" – संत गाडगे बाबा
"एक अच्छा काम कभी खोया नहीं जाता।" – संत गाडगे बाबा
"किसी को भी आलसी होने का अधिकार नहीं है।" – संत गाडगे बाबा
संत गाडगे बाबा जयंती की शुभकामनाएं
दुःखो का पहाड़ पर चढ़े बिनासुख की किरणें नहीं दिखती हैं.-संत गाडगे महाराज
दान लेने के लिए हाथ मत फैलाओ ,दान करने के लिए अपने हाथ फैलाओ.- संत गाडगे बाबा
